spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशRam Mandir: जय श्री राम के नारे लगाते हुए झंडा फहराते एक्टर...

Ram Mandir: जय श्री राम के नारे लगाते हुए झंडा फहराते एक्टर Rajpal Yadav का डांस वायरल

Ram Mandir: आज पूरे देश में राममय माहौल देखने को मिल रहा है। पांच सौ वर्षों के लम्बे संघर्ष के पश्चात आज भगवान श्रीराम लल्ला अपने भव्य व दिव्य मंदिर में पधार गए हैं। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना पूरी की और प्रभु के आंख की पट्टी हट गयी। इस ऐतिहासिक पल का पूरे देश के लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार वह क्षण आ ही गया।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ साउथ सुपरस्टार्स भी रामनगर पहुंचे हैं। कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस तरह दर्शकों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव के वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है। इतना ही नहीं भगवान श्रीराम के आने की खुशी में समूचे शहर में दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया।

2023 में वैश्विक पीसी बाजार शिपमेंट में 14% की गिरावट आएगी-रिपोर्ट

राजपाल यादव का वीडियो वायरल

एक्टर राजपाल यादव का एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में राजपाल यादव जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर झंडा लहराते हुए और जय श्री राम का नारा लगाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। राजपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्टर राजपाल यादव के इस वीडियो पर नेटिजन्स ने खूब रिएक्शन दिए हैं।

इस बीच अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना, राजकुमार हिरानी, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर जैसी कई हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें