DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 4% बढ़ा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

0
35

da-hike

नई दिल्लीः 48 लाख कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनरों के लिए केंद्र सरकार बढ़ा तोहफा दिया है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता (DA)बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक इसे मंजूरी दे दी गई है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इसे मार्च के वेतन के साथ ही अदा किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

12,815 करोड़ रुपए का पड़ेगा अतिरिक्त भार

दरअसल शुक्रवार को पीएम मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता ( DA) को 4 प्रतिशत बढाने निर्णाय लिया गया है। महंगाई भत्ते की बढी हुई दरें जनवरी 2023 से लागू होंगी। इससे सरकार पर अब हर साल 12815 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पडेगा।

सूत्रों की माने तो अतिरिक्त किस्त मूल वेतन या पेंशन के 38 प्रतिशत की मौजूदा दर से 4 प्रतिशत की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करेगी, ताकि मूल्य वृद्धि की भरपाई की जा सके। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। डीए की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार की जाती है। इसे वर्ष में दो बार समय-समय पर संशोधित किया जाता है और पिछली बार सितंबर 2022 में संशोधित किया गया था और 1 जुलाई 2022 से पूर्वव्यापी रूप से प्रभावी था।

दो महीने का मिलेगा एरियर

बता दें कि वित्त मंत्रालय जब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को नोटिफाई करता है तब से भुगतान शुरू हो जाता है। माना जा रहा है मार्च की सैलरी में इसका भुगतान होगा। लेकिन 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ते (DA) को जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। जिससे कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर (DA Arrear) मिलेगा। पे-बैंड तीन पर कुल बढ़ोतरी 720 रुपए प्रति महीना होनी है। इसका मतलब जनवरी और फरवरी का 720X2=1440 रुपए का एरियर भी भुगतान होगा। ये बढ़ोतरी बेसिक सैलरी पर होगी।

जानें कैसे तय होता है महंगाई भत्ते में इजाफा

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो की ओर से किया जाता है। इसके लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर जोड़ा जाता है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का हिस्सा है। पिछले साल जुलाई 2022 में 4 फीसदी का डीए में इजाफा किया गया था। अब एक बार फिर 4 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है। 31 जनवरी 2023 को जारी CPI-IW के आंकड़े से ये तय था कि महंगाई भत्ते में 4.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। लेकिन, इसे राउंड फिगर में किया जाता है इसलिए ये 4 फीसदी की गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)