देश Featured महाराष्ट्र टॉप न्यूज़

Cyrus Mistry Death: मुंबई के जेजे अस्पताल में होगा साइरस मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम, हादसे की हो रही जांच

मुंबईः महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को एक कार दुर्घटना में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मौत ने कॉरपोरेट जगत को स्तब्ध और दुखी कर दिया और कई हाई-प्रोफाइल बिजनेस लीडर्स ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज दोपहर उद्योगपति साइरस मिस्त्री और जहांगीर पुंडोले के पार्थिव शरीर को सीधे सर जे.जे. अस्पताल मुंबई पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें..BMC चुनाव की सरगर्मियां तेज, गणेश उत्सव के बीच मुंबई पहुंचे अमित शाह, करेंगे अहम बैठक !

उधर गुजरात के वापी के एक अस्पताल में पुंडोले दंपति की हालत नाजुक लेकिन उनकी स्थिर है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार देर रात यहां यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, डॉ अनाहिता पुंडोले न्यूमोथोरैक्स और हिप फ्रैक्च र से पीड़ित हैं, लेकिन उनका रक्तचाप मैंटेन हुआ है और वह निगरानी में हैं। उनके पति डेरियस पुंडोले जबड़े के फ्रैक्च र से जूझ रहे हैं, जिससे एयरवे में बाधा उत्पन्न होती है। एक सर्जन ने तार लगाकर जबड़े को बाहर निकाला और वायुमार्ग को साफ किया और वह भी स्थिर है। घायल दंपति का इलाज डॉ नीता वार्टी, डॉ कार्ल वजीफदार, डॉ मेहली नजीर और अन्य की टीम कर रही है। उन्हें रात भर वहीं रखने के बाद सोमवार को गुजरात या मुंबई में आगे के इलाज के लिए फैसला लिया जाएगा।

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

बता दें कि टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास पालघर इलाके में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 54 वर्ष के थे। मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। पालघर के एसपी के मुताबिक अहमदाबाद से मुंबई जाने वाले रोड पर सूर्या नदी पर बने ब्रिज पर उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है।

आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया, "दुर्घटना में हैसटैग साइरस मिस्त्री के निधन की चौंकाने वाली खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक दोस्त, एक सज्जन व्यक्ति थे। उन्होंने वैश्विक निर्माण दिग्गज शापूरजी पल्लोनजी को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टाटा समूह का नेतृत्व किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)