cyclone mocha: बांग्लादेश-म्यांमार में मचा सकता है तबाही, जानिए भारत के किन राज्यों को करेगा प्रभावित

9

Cyclone Mocha: May wreak havoc in Bangladesh-Myanmar

 

कोलकाताः बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मोचा धीरे-धीरे तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल पर इसका ज्यादा असर नहीं होने वाला है। इधर, प्रदेश में तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।

बताया गया है कि सुबह न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। आज भी तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रहने वाला है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आसमान में बादल छाए हुए हैं और गर्म हवा ऊपर नहीं उठ पा रही है

मोचा के बारे में मौसम विभाग ने बताया है कि यह वर्तमान में पोर्ट ब्लेयर से 510 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में, बांग्लादेश में कॉक्स बाजार से 1210 किमी और म्यांमार में सितवे से 1120 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह आज रात एक गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा और मूल रूप से बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-घड़े में पानी पीने के फायदे अनेक, जानकर रह जाएंगे हैरान

इसके चलते भारतीय राज्यों पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में इसका ज्यादा असर नहीं होने वाला है। हालांकि इसके प्रभाव में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है लेकिन यह ज्यादा नुकसानदेह नहीं होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)