सावधान ! आ रहा है चक्रवात ‘मोका’, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कितना है खतरनाक…

0
11
cyclone-bipperjoy

Cyclone Sitrang

कोलकाताः भारत में इस साल का पहला चक्रवात (Cyclone) के दस्तक देने जा रहा है। इस खतरनाक चक्रवात को ‘मोका’ (Cyclone Mocha) नाम दिया गया है। इसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार सुबह मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आज शाम तक समुद्र से मछुआरों को वापस लौटने का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार यानी आज शाम से ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो जाएगी।

जानें कितना खतरनाक है चक्रवात मोका

बताया जा रहा है कि 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसलिए मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र तट पर जाने की चेतावनी दी गई है। वहीं समुद्र में मौजूद मछुआरों को आज शाम तक लौटने को कहा गया है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण से चक्रवात मोचा लगातार शक्तिशाली होता जा रहा है। निम्न दबाव की अक्षरेखा झारखंड तक फैली हुई है इसलिए पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से यानी दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी और कूबिहार में भी रविवार शाम के बाद बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। वहीं इस चक्रवात से जानमाल की ज्यादा क्षति न हो इसलिए तटीय राज्यों में पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें..अमेरिका में फिर गोलीबारीः टेक्सास के शॉपिंग मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत

वैसे तो यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार तक कोलकाता में तापमान 39 डिग्री के आस-पास जबकि अन्य जिलों में यह 40 डिग्री के पार भी जा सकता है। लेकिन उसके बाद चक्रवात के प्रभाव से 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावनाएं हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

इन राज्यों में भी मंडराया खतरा

मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार से चक्रवात समुद्र तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ना शुरू हो जाएगा जिसके प्रभाव से और अधिक बारिश होगी। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से यानी कोलकाता के अलावा अन्य जिलों में तापमान भी साथ-साथ बढ़ेगा। फिलहाल कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार तक यहां धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

दरअसल चक्रवात का रास्ता बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों की तरफ हो सकता है। चक्रवात (Cyclone Mocha) का ज्यादा असर दक्षिणी राज्यों में नहीं देखने नहीं मिलेगा। लेकिन इसका असर से म्यांमार देखने को मिल सकता है। फिलहाल ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)