Featured दिल्ली

Delhi-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

delhi-rain नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश (delhi rain) होने से शुक्रवार को दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान दिल्लीवासी सड़कों पर बारिश का लुफ्त उठाते नजर आए। राजधानीवासी पिछले कुछ दिनों से लोग झुलसाने वाली गर्मी और लू से परेशान थे। आज भी सुबह के समय भी लोगों को गर्मी परेशान करने लगी थी। लेकिन बारिश लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी। आईएमडी ने ट्वीट कर नई दिल्ली के विवेक विवार, प्रीत विहार, राजीव चौक, इंडिया गेट, लाल किला, अक्षरधाम, पालम, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। ये भी पढ़ें..शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में उछाल इसके अलावा लाजपत नगर, वसंज कुंज, हौसखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर, सफदरजंग, लोदी रोड, और नेहरू स्टेडियम के आस-पास झमाझम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम और मानेसर में भी बारिश की संभावना जातई। इसके अलावा यूपी के अनूपशहर, शिकारपुर, , इगलास , जहांगीराबाद और अलीगढ़ में भी बारिश आशंका जताई जा रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में एक निजी एजेंसी ने चक्रवात बिपोरजॉय के प्रभाव के कारण गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली, उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश  और राजस्थान में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली (delhi rain) में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)