Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeखेलCWG 2022: पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में भारत...

CWG 2022: पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया गोल्ड

बर्मिंघम : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए दूसरा और कुल मिलाकर 20वां स्वर्ण पदक जीता। सेन ने बैडमिंटन में पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। इस जीत के साथ ही सेन ने यॉन्ग से किदांबी श्रीकांत के हार का बदला भी ले लिया। सेन का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल था और उन्होंने अपने पदार्पण में ही सुनहरी सफलता हासिल की। फाइनल मुकाबले में यॉन्ग और सेन के बीच काफी रोचक मुकाबला हुआ। हालांकि इस संघर्षपूर्ण पहले गेम को यॉन्ग ने 21-19 से अपने नाम किया।

सेन ने दूसरे गेम में बेहतरीन वापसी की और लगातार 11 अंक लेकर दूसरा गेम आसानी से 21-9 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में भी सेन लय में दिखे और 21-16 से तीसरा गेम जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। वहीं, बैडमिंटन में आज भारत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।

इससे पहले पीवी सिंधु ने भारत के लिए स्वर्ण जीता था। सिंधु ने महिला एकल के खिताबी मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें कि भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 57 पदक जीते हैं, जिनमें 20 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..एयरपोर्ट पर युवक ने शाहरूख खान से की बदसलूकी, आर्यन ने…

समापन समारोह में ये खिलाड़ी होंगे भारतीय ध्वजवाहक –

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत ज़रीन व अनुभवी टेबल टेनिस स्टार शरथ कमल को बर्मिंघम में सोमवार, 8 अगस्त को होने वाले समापन समारोह के लिए भारत का ध्वजवाहक नामित किया गया है। उद्घाटन समारोह की तरह ही बर्मिंघम खेलों का समापन समारोह सिकंदर स्टेडियम में होगा और भारतीय ओलंपिक संघ ने इसके लिए जरीन और कमल को भारत का ध्वजवाहक बनाया है। डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक थे।

बता दें कि महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन उत्तरी आयरलैंड की कार्ली को 5-0 से हराकर स्वर्ण जीता। निकहत का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल है और उन्होंने स्वर्ण से शुरुआत की। शरथ का भी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में प्रदर्शन शानदार रहा है। टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में अचंता शरथ कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हराकर स्वर्ण जीता था। इसके अलावा शरथ ने पुरुष एकल के फाइनल में भी जगह बना ली है। वहीं, उन्होंने पुरुष युगल में साथियान ज्ञानशेखरन के साथ मिलकर रजत पदक जीता था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें