चेन्नईः IPL 2023 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंद दिया। चेन्नई की मुंबई पर इस सीजन में ये दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड में 13 साल बाद को हराया है। 2011 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की चेपॉक स्टेडियम में मुंबई पर ये पहली जीत है। आईपीएल में 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब लीग मैच के दोनों मुकाबलों में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराया हो। चेन्नई ने इस पहले मुंबई को 7 विकेट से जीता था।
शनिवार को चेपॉक में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत का शॉट महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से निकला। इस मैच महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तुषार देशपांडे ने मुंबई को पहला झटका दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन को आउट कर करारा झटका दिया।
रोहित के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने मुंबई को दोहरा झटका दिया। चाहर अपने इस ओवर में ईशान किशन और रोहित शर्मा को चलता किया। रोहित बिना खाता खोले ही पावेलियन वापस लौट गए। इसी के साथ रोहित के नाम आईपीएल का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ये लगातार दूसरा मैच था जब रोहित शून्य पर आउट हो गए। रोहित रिकॉर्ड 16वीं बार आईपीएल में शून्य पर आउट हुए। जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। इसके साथ ही हिटमैन ने मनदीप सिंह, सुनील नारायण और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम 15-15 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है।
रोहित मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में तीन गेंदों में शून्य पर आउट हो गए थे। इस मैच में उन्होंने तीसरे नंबर पर एंट्री करने का फैसला किया और ईशान किशन के साथ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ओपनिंग की थी। इससे पहले रोहित ने आखिरी बार 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग नहीं की थी।
रोहित का आईपीएल करियर
रोहित मौजूदा आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए। वह टीम इंडिया की कप्तानी भी संभालते हैं। ऐसे में 7 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final-2023) में उन पर काफी जिम्मेदारी रहेगी। रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक 237 मैचों में 6063 रन बना चुके हैं। जिसमें एक शतक और 41 अर्धशतक शामिल है। वहीं मौजूदा सीजन की बात करें तो रोहित ने 10 मैचों में 18.40 के औसत से कुल 184 रन बनाए हैं, जिनमें एक भी अर्धशतक शामिल है। उन्होंने आईपीएल करियर का एकमात्र शतक साल 2012 में जड़ा था।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)