चेन्नईः IPL 2023 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंद दिया। चेन्नई की मुंबई पर इस सीजन में ये दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड में 13 साल बाद को हराया है। 2011 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की चेपॉक स्टेडियम में मुंबई पर ये पहली जीत है। आईपीएल में 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब लीग मैच के दोनों मुकाबलों में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराया हो। चेन्नई ने इस पहले मुंबई को 7 विकेट से जीता था।
शनिवार को चेपॉक में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब सीएसके के 13 अंक हो गए हैं। जीत का शॉट महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से निकला।
ये भी पढ़ें..रोड शो कर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, कहा- बजरंग दल को बैन करने का मतलब है हिन्दू…
महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। तुषार देशपांडे ने मुंबई को पहला झटका दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में कैमरन ग्रीन को आउट कर करारा झटका दिया। तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने मुंबई को दोहरा झटका दिया। चाहर अपने इस ओवर में ईशान किशन और रोहित शर्मा को चलता किया। रोहित बिना खाता खोले ही पावेलियन वापस लौट गए। ये लगातार दूसरा मैच था जब रोहित शून्य पर आउट हो गए। रोहित रिकॉर्ड 16वीं बार आईपीएल में डक की शिकार हुए। इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स की सटीक गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 139 रन का मामूली स्कोर ही बना सकी।
चेन्नई ने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.4 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। मुंबई के लिए नेहल वढेरा ने 64, सूर्यकुमार यादव ने 26 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 पारियां खेलीं। नेहाल ने 51 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई के लिए मथीरा पथिराना ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। इसके अलावा दीपक चाहर और तुषार देशपांडे ने भी 2-2 विकेट लिए। चेन्नई के लिए कॉन्वे ने 42 गेंदों में चार चौकों की मदद से 44 रन पारी खेली जबकि कप्तान एमएस धोनी ने चेन्नई के लिए विनिंग शॉट लगाया। इस जीत के साथ ही सीएसके अंक तालिका में दूसरा स्थान पर पहुंच गई है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)