प्रदेश देश

नवरात्रि पर फूलों से सजा मां छिन्नमस्तिका का दरबार, उमड़ी भक्तों की भीड़

रामगढ़: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रामगढ़ के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मां छिन्नमस्तिका से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ में से एक रजरप्पा मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्रि को लेकर माता के दरबार को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। एक ओर जहां कोलकाता से आए हुए कारीगर फूलों से मां के दरबार को सजा रहे हैं, वहीं आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें..हाथी पर सवार होकर आज पृथ्वीलोक आयेंगी मां भगवती, जानें शारदीय नवरात्रि का महत्व

झारखंड के प्रशिद्ध सिद्धपीठ राजरप्पा मंदिर में नवरात्रि के विशेष मौके पर देश ये अलग अलग राज्यो से श्रद्धालु मां छिन्नमस्तिका देवी की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे है। राजरप्पा मंदिर में नवरात्रि की विशेष पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे दिल से जो भी लोग यहां पूजा करते हैं, उनकी मन्नत जरूर पूरी होती है।

रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी अजय पंडा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है। देवी दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की कलश स्थापना कर विधिवत पूजा की गई है। इस बार भगवती का गज से आगमन है और नौका से गमन है। इसका अर्थ है कि इस बार बहुत ही अच्छा संयोग होगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…