मंदिरों से लेकर पिकनिक स्पाॅट्स तक, ऐसा बीता साल का पहला दिन

62

रांची: नए वर्ष को लेकर रांची के सभी मंदिरों में रविवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए दिखे। लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। लोगों ने इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य समृद्धि और सुख शांति की कामना की। रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे पुलिस के जवान और स्वयंसेवक मुस्तैदी से जुटे हुए थे।

पिकनिक स्पॉट में उमड़ी भीड़ –

नए वर्ष पर राजधानी रांची के पिकनिक स्पॉट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बच्चे और युवा खूब मस्ती करते दिखे। इस दौरान पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे। राजधानी के कई स्थानों पर डंक एंड ड्राइव अभियान भी चलाया गया।

ये भी पढ़ें..Tamil Nadu: कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, दो प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

रांची के रॉक गार्डन, कांके डैम, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर, नक्षत्र वन, हटिया डैम, हुण्डरु फॉल, दशम फॉल, दिउड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, जोन्हा फॉल, गेतलसूद डैम, सीता फॉल, गौतम धारा, रुक्का डैम, ऑक्सीजन पार्क, बिरसा मुण्डा पार्क, स्वर्ण रेखा, मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र, जैविक उद्यान, फन कैशल पार्क, डोरंडा स्थित श्रीकृष्णा पार्क, टैगोर हिल, धुर्वा डैम और पिठोरिया घाटी सहित अन्य स्थानों पर लोग सुबह से लेकर शाम तक घूमते दिखे।

एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को बताया कि पार्क, डैम और अन्य पिकनिक स्पॉट पर शांतिपूर्वक लोगों ने नव वर्ष का आनंद लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)