शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाना पड़ा महंगा, युवती से ठगे 3.77 लाख रुपए

19

14-lakh-rupees-were-cheated-from-a-girl

सिरसाः चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी कॉम्प्लेक्स में रहने वाली एक लड़की को शादी डॉट कॉम (Shaadi.com) पर अपनी प्रोफाइल बनाना महंगा पड़ गया। लड़के ने उसकी प्रोफाइल देखकर उसे कॉल किया। लड़की को भी लड़का पसंद आ गया। युवक ने विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से अपने खाते में 3 लाख 77 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद युवती को धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

परिवार को भी पसंद था लड़का

मनप्रीत कौर का कहना है कि वह सीडीएलयू कॉम्प्लेक्स में रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने शादी डॉट कॉम पर अपने परिवार के साथ रिलेशनशिप के लिए प्रोफाइल बनाई थी। एक दिन एक अनजान नंबर से एक लड़के का रिश्ते के लिए कॉल आया। लड़के ने बताया कि उसने शादी डॉट कॉम पर उसकी प्रोफाइल देखी थी। मनप्रीत कौर का कहना है कि उनसे बात करने के बाद उन्हें और उनके परिवार को लड़का पसंद आ गया। तीन-चार दिन तक उनसे बातचीत होती रही। लड़के ने उससे कहा कि वह भारत में नहीं रह रहा है विदेश में है और जल्द ही अपने देश आएगा।

यह भी पढ़ेंः-Faridabad Crime: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 सदस्य गिरफ्तार

गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगे पैसे

इसके बाद लड़के ने कहा कि वह उसके लिए विदेश से गिफ्ट भेजना चाहता है। गुरप्रीत कौर का कहना है कि लड़के ने उनसे पैसे भेजने को कहा। उसकी बातें सुनकर गुरप्रीत ने लड़के के बताए खाते में कई बार में 3 लाख 77 हजार रुपये जमा कर दिए। कुछ समय बाद गुरप्रीत को शक हुआ कि वह लड़का धोखेबाज है और उसने उसे धोखा दिया है। शुक्रवार को गुरप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)