Tuesday, March 18, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियादक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में पांव पसार रहा कोरोना, बीते 24 घंटे...

दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में पांव पसार रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित

corona-2

सियोलः दुनिया के कई देशों में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,960 नए मरीज सामने आए हैं। इजरायल जाने वालों के लिए जरूर सुकून भरी सूचना है। इजरायल पहुंचने वाले अन्य राष्ट्रों के नागरिकों को अब कोरोना जांच का सामना नहीं करना पड़ेगा। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35,117 नए मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,830,429 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में 26 दूसरे राष्ट्रों के हैं। ऐसे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 32,368 हो गई है। देश में गंभीर संक्रमितों की संख्या 12 घट कर 333 बची है। पिछले 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 23,771 हो गई। इस बीच इजरायल ने अपने यहां पहुंचने वाले विदेशी यात्रियों को कोविड जांच के झंझट से मुक्त कर दिया है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में आने वाले विदेशी नागरिकों को अब उड़ान से पहले कोरोना की जांच कराना आवश्यक नहीं होगा।

ये भी पढ़ें..ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में नहीं हुई पेश, अधिवक्ता कमिश्नर…

इस महीने की शुरुआत में इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशी यात्रियों के अनिवार्य पीसीआर के बजाय उड़ान से पहले पीसीआर और एंटीजन जांच में से किसी एक के चयन करने की अनुमति दी थी। मंत्रालय ने कहा कि नई छूट शनिवार से प्रभावी होगी। इजरायल जाने वाले सभी यात्रियों को अब उड़ान से 48 घंटे पहले तक स्वस्थ होने घोषणा पत्र जरूर भरना होगा। कोरोना न्यूजीलैंड में भी पांव पसार चुका है। पिछले 24 घंटे में 9,843 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा आठ लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक नए मरीज 3,442 ऑकलैंड में मिले हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें