Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना की बढ़ रही रफ्तार, 24 घंटे में 27 नए केस

0
28

coronavirus

रांची: झारखंड में कोरोना धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। प्रदेश के 17 जिले अब तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 27 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 166 पहुंच गई है।

कई स्थानों पर मास्क लगा कर रहने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में प्रवेश से पहले मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 908 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इस जांच में 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुी है।

ये भी पढ़ें..Corona update: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 27 की मौत, 9 हजार से ज्यादा केस आए सामने

पूर्वी सिंहभूम में महिला की मौत –

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 73 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हो गई। संक्रमित महिला का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। तबीयत खराब होने के बाद 12 अप्रैल को यहां भर्ती किया गया था। महिला कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। इससे पूर्व 11 मार्च को 86 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी।

रांची में सबसे ज्यादा एक्टिव केस –

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रकोप राजधानी रांची में हैं। रांची में 63 मरीज अस्पताल में हैं। पूर्वी सिंहभूम में 28 और देवघर में 14 मरीज उपचाराधीन हैं। पूर्वी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे में 22, रांची में दो, सरायकेला में दो और कोडरमा में एक नया मरीज मिला है।

देशभर में बढ़ रहे मामले –

वहीं, देशभर में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 9,111 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमित लोगों की रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 हो गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)