Monday, February 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में गिर रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ, करीब आठ...

उत्तर प्रदेश में गिर रहा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ, करीब आठ माह बाद सौ से कम मिले केस

लखनऊः प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब लगातार न्यूनतम स्तर पर पहुंचता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 70 नये मामले सामने आये हैं। यह स्थिति करीब आठ महीने बाद आई है, जब प्रतिदिन सामने आने वाले नये मामलों की संख्या सौ से नीचे है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण का ग्राफ नीचे जाने की वजह से अब प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,442 हो गई है। इनमें से 978 लोग होम आइसोलेशन में हैं और निजी चिकित्सालयों में 336 लोग इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य मरीज एल-2 एवं एल-3 स्तर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 1,02,874 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं अब तक कुल 2,87,96,828 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक 5,89,322 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। संक्रमण के कारण अब तक कुल 8,691 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग पौने सात लाख लोगों का कोविड वैक्सीनेशन का टीका लगाया जा चुका है। फ्रंटलाइन कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है तथा 11, 12 फरवरी को फ्रंटलाइन कर्मियों का कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा। जिन लोगों को 16 जनवरी को टीके की पहली डोज लगी है, उन्हें 15 फरवरी को दूसरी डोज लगाई जायेगी।

यह भी पढ़ें-दिल्ली स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पदक जीतने को तैयार गौरव

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे अधिक कोविड टीकाकरण करने वाला प्रदेश है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,915 क्षेत्रों में 5,10,855 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,39,514 घरों के 15,26,89,799 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है। जिसके क्रम में बीते रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें 2,62,067 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। जिसमें से 1,03,418 पुरुष, 1,18,076 महिला तथा 40,573 बच्चे शामिल हुए। चिकित्सीय परामर्श के दौरान 3,992 लोगों को उच्चतर चिकित्सा केन्द्र के लिए भेजा गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें