यूपी में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, 37238 नये संक्रमित मिले, 199 लोगों की मौत

54

लखनऊः कोरोना की दूसरी लहर उत्तर प्रदेश में अब तक कई लोगों को असमय ही काल के गाल में पहुंचा चुकी है। इसकी भयावहता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में हर रोज कोरोना की नई संख्या नया रिकाॅर्ड बना रही है। सरकार के प्रयास भी इसकी निंरकुशता को कम नही कर पा रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 37,238 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं इस भयानक संक्रमण के चलते 199 लोगों की मौत भी हुई है।

प्रदेश में अब तक ढाई लाख से ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 22566 लोग डिस्चार्ज किये गये हैं। वहीं राजधानी लखनऊ इस भयानक वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां बीते 24 घंटे के दौरान 5682 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 7165 लोग डिस्चार्ज किये गये हैं।

यह भी पढ़ेंःएमआई ने भारत में लांच किया एमआई 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन, जानें…

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में 2,25,236 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 3,93,00,000 सैंपल की जांच की गई है। पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इसके साथ ही 18,77,291 लोगों को दूसरी डोज भी दी गई है।