पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में आवश्यकता अनुसार नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 20-21 और 25-26 को जोड़ने के लिए लगभग 50 करोड़ रूपए की लागत से घग्गर नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल का निर्माण होने के बाद पंचकूला एक्सटेंशन के लोगों को पंजाब और दिल्ली जाने के लिए पचंकूला और जीरकपुर नहीं आना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 19 में आरओबी का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। पिछली सरकार द्वारा इस परियोजना को नोन फिजीबल घोषित कर दिया गया था परंतु हमने लोगों की सुविधा को देखते हुए इस पुल को बनाने का कार्य किया है। इसके अलावा सेक्टर 23 में लगभग 150 करोड़ रूपए की लागत से निफट का निर्माण किया गया और अब माता मनसा देवी मंदिर परिसर में लगभग 500 करोड़ रूपए की लागत से आयूष का एम्जÞ बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-तीन दिन बाद ठंड से मिलने लगेगी निजात, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान:…
उन्होंने कहा कि पंचकूला खेलों का हब बन कर उभरा है। सेक्टर 3 स्थित ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस स्टेडियम में 4 हजार क्षमता का बहुउद्देशीय वातानुकूलित हॉल उत्तर भारत का पहला ऐसा अत्याधुनिक हॉल है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी जो पंचकूला में रह कर ट्रेनिंग करना चाहते हैं उनके लिए 200 बैड की क्षमता का हॉस्टर तैयार किया जा रहा है।
विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी
उपायुक्त महावीर कौशिक ने अपने स्वागतीय भाषण में कहा कि यह तीनों परियोजनाएं पंचकूला के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने तीनों परियोजनाओं की विस्तार से जानकार दी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूलावासियों को करोड़ों रूपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)