प्रदेश उत्तर प्रदेश

Bareilly: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला, नारेबाजी

congress-protest Congressmen protest against inflation in Bareilly: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में गांधी उद्यान पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया। उनकी सरकार जनता को 450 रुपए में रसोई गैस दिलवाने का वादा किया था। सिलेंडर उपलब्ध कराई गई। लेकिन, जिन राज्यों में भी भाजपा की सरकार है वहां पर आज के समय में रसोई गैस सिलेंडर एक हज़ार में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य में सरकार है। लेकिन, जनता को मंहगाई की मार झेलनी पड़ी रही है। ये भी पढ़ें..Nimbarka Jayanti: निम्बार्क जयंती महोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ केबी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है और झूठ व जुमलेबाजी में नंबर वन है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, इलियास अंसारी, दिनेश दादा, मोहम्मद जकी, जिया खान, हेमेंद्र शर्मा समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)