सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में खाता नहीं खोल सकी भाजपा, जानें जीते उम्मीदवारों के नाम

29
भाजपा

सोलन: जिला सोलन से पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर, 52-दून विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्लतानपुरी विजयी रहे हैं।

50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 73870 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30897, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र को 26075 मत प्राप्त हुए, भाजपा के गोविन्द राम को 13444, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जयदेव सिंह को 1747, आम आदमी पार्टी के जीत राम को 316, बहुजन समाज पार्टी के कमलेश को 306, निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को 285 तथा नोटा को 466 मत प्राप्त हुए। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 334 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी 4822 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ये भी पढ़ें..खड़गे व राहुल गांधी ने मतदाताओं का जताया आभार, जीते उम्मीदवारों को दी बधाई

51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 75258 मतों में से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर को 33427, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा को 20163 मत प्राप्त हुए, भाजपा के लखविन्दर सिंह राणा को 17273, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीश चंद को 1146, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल को 1108, बहुजन समाज पार्टी के पारस बैंस को 555, निर्दलीय प्रत्याशी जगपाल सिंह राणा को 534, स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल को 305 तथा नोटा को 590 मत प्राप्त हुए। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 157 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के.एल ठाकुर 13,264 मतों से विजयी घोषित किए गए।

52-दून विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 61906 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार को 32038, भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी को 25227 मत प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी देश राज चौहान को 1895, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बलवंत सिंह को 1425, आम आदमी पार्टी के स्वर्ण सिंह सैनी को 659, बहुजन समाज पार्टी के नागेन्द्र चंद को 276 तथा नोटा को 224 मत प्राप्त हुए। दून विधानसभा क्षेत्र में 162 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार 6811 मतों से विजयी घोषित किए गए।

53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 58675 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल को 30089, भाजपा के राजेश कश्यप को 26231 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी की अंजू को 1108, बहुजन समाज पार्टी के राजेन्द्र को 323 तथा नोटा को 634 मत प्राप्त हुए। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 290 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल 3858 मतों से विजयी घोषित किए गए।

54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 54341 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी को 28200, भाजपा के डाॅ. राजीव सैजल को 21432 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के हरमेल सिंह को 1809, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राजीव कुमार कोंडल को 1677, निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश को 331, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के राजेन्द्र को 211, बहुजन समाज पार्टी के राम रत्न को 117 तथा नोटा को 348 मत प्राप्त हुए। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 216 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी 6768 मतों से विजयी घोषित किए गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)