भारत माता की हत्या की बात पर दिखा रहे असली लक्षण, सदन में कांग्रेस पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी

0
52

 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस शासन के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग एक महिला के बलात्कार पर हंसते हैं और भारत माता की हत्या की बात करते हैं. लेकिन मेज थपथपाने वाले अपना असली लक्षण दिखा रहे है। विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कश्मीरी पंडितों की हत्या, 1984 के सिख विरोधी दंगों और कांग्रेस और अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की स्थिति पर बात की।

कांग्रेस का इतिहास खून से रंगा हुआ है 

उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के बाद यह बात कही। उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देशभक्ति की बात करते हैं और विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं. उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात उन लोगों से होती है जो देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. स्मृति ईरानी ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धारा 370 पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण ही कश्मीर की महिलाओं को उनके वैध अधिकार नहीं मिल पाते थे। वहीं, तीन तलाक बिल पर वोट बैंक की राजनीति के चलते सदन की कार्यवाही छोड़ दी गई। स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास खून से रंगा हुआ है। वे मणिपुर पर चर्चा से भाग रहे हैं जबकि सरकार शुरू से ही इसके लिए तैयार है। उन्हें डर है कि अगर मणिपुर पर चर्चा होगी तो उनकी पोल खुल जाएगी। ईरानी ने कहा कि 2005 की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि खुले में शौच करने से महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली हिंसा: उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई से SC के जज ने खुद को किया अलग

इसके बावजूद इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। मोदी सरकार आई तो देश में 11 करोड़ शौचालय बनाये गये। राहुल गांधी ने अपने भाषण में अडानी का जिक्र किया था और वह अक्सर इसे लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते रहते हैं। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अडानी को हजारों करोड़ का लोन दिया। वर्तमान में राज्यों की कांग्रेस सरकारें उद्योग के लिए जमीन और फंड उपलब्ध करा रही हैं। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने अमेठी के पूर्व सांसद पर स्थानीय लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने उनके क्षेत्र को कई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं, जबकि 1980 के मुरादाबाद दंगे में मुस्लिम लीग का सीधा हाथ सामने आया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)