spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डकांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगी भारत जोड़ो यात्रा :...

कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगी भारत जोड़ो यात्रा : प्रतिभा सिंह

भारत जोड़ो यात्रा

शिमलाः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने इंदौरा में सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के लोगों, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है। प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार लोगों का हजूम शामिल हो रहा है, वह देश में अपने आप में आजादी के बाद का एक ऐसा बड़ा अभियान है जो लोकतंत्र की मजबूती एवं देश में आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह अभियान कांग्रेस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस यात्रा से कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है इसके लिए राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें..DCW अध्यक्ष स्‍व‍ाति मालीवाल के साथ छेड़खानी, कार चालक ने 15 मीटर तक घसीटा

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदौरा में पार्टी कार्यकर्ता ने जिस गर्मजोशी से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की वह अपने आप में एक मिसाल है। प्रदेश में इस यात्रा के दूरगामी परिणाम मिलेंगे। देश अब बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इसकी शुरुआत प्रदेश से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं। कांग्रेस सरकार अन्य गारंटियों को भी चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी। इसकी भाजपा को कोई चिंता नहीं करनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी कैबिनेट की सराहना करते हुए कहा कि नवगठित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य जिस प्रकार से अपने विभागों का अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं उससे साफ है कि कांग्रेस सरकार लोगों की जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें