प्रदेश Featured जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीरः खराब मौसम और भूस्खलन के चलते राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रद्द

bharat-jodo-yatra

रामबनः कन्याकुमारी से शुरु हुई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल की भारता जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) जम्मू-कश्मीर पहुंच चुकी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखिरी पड़ाव श्रीनगर की ओर बढ़ रही थी लेकिन खराब मौसम और भूस्खलन के चलते रामबन में यात्रा को दोपहर बाद के कार्यक्रमों के लिए रद्द कर दिया गया है। भारत जोड़ो यात्रा अब 26 जनवरी को एक दिन के आराम के बाद 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर से आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें..CM योगी ने सुनीं जनता की समस्याएं, बोलेः हर कीमत पर सबके साथ होगा न्याय

मिली जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा जम्मू के रामबन में बुधवार को भारी बारिश के कारण देर से शुरू हुई। जहां बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा के साथ जुटे। इससे पहले कड़ाके की ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर की तरफ बढ़ी। लेकिन लगातार मौसम खराब रहने और रामबन में भूस्खलन के चलते रास्ता बंद होने के बाद दोपहर में इसे रद्द कर दिया गया। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा का दोपहर से आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कल आराम का दिन है और अब यह यात्रा 26 जनवरी के अगले दिन 27 जनवरी को एक बार फिर से शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने पिछले गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) करते हुए हाथ में मशाल और तिरंगा लेकर कांग्रेसियों के साथ एंट्री की थी। राहुल गांधी 30 जनवरी को श्रीनगर में अपनी यात्रा का समापन करेंगे। राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए 'सच्चाई को दबाने' की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'सच को सामने आने से कोई नहीं रोक सकता।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)