प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

डीजल-पेट्रोल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को किया गया नजरबंद

लखनऊः ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करने के कांग्रेस के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को शुक्रवार सुबह उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष के आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है और उन्हें सूचित किया गया है कि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। जिले के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य की राजधानी में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। किसी व्यक्ति का कोई भी सभा करना इस नियम उल्लंघन होगा।

वहीं अजय कुमार सिंह लल्लू ने कहा कि उन्होंने याद भी नहीं है कि राज्य सरकार ने उन्हें कितने बार हिरासत में लेने और विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया है जो उनका लोकतांत्रिक और राजनीतिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आतंकवादी की तरह काम कर रही है और विपक्षी नेताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।

यह भी पढ़ेंःआज से मोबाइल एप और वेबसाइट से होगी शराब की होम डिलीवरी, इन जगहों ने नहीं कर सकेंगे ऑर्डर

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मेरे आवास पर फिर पुलिस के पहरे लगा दिये गये। हमें आंदोलन की आजादी नहीं है, लेकिन किसान से डीजल-पेट्रोल में, आम आदमी से सरसों तेल में इन्हें लूटने की पूरी आजादी है। लोकतंत्र अपने काले अध्यायों से गुजर रहा है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र गोसाईगंज, बीकेटी में कांग्रेस के नौजवानों ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन करने की कोशिश की जिसे स्थानीय पुलिस के जवानों ने रोक दिया।