Featured राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, खुद को ठगा महसूस कर रहे नौजवान

लखनऊः अखिल भारतीय विकास कांग्रेस (Congress) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही विनोद राय ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था गायब है। आये दिन अपराधियों द्वारा हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती जैसी जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे राज्य की जनता में भारी निराशा है।

कुशासन से बचाएगी Congress

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की जनता के भीषण दर्द को समझना और भविष्य में उसे दूर करने का प्रयास करना है। इससे प्रभावित होकर आज कई राजनीतिक दल और आम जनता कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर रही है। अब देश और प्रदेश की जनता को विश्वास हो गया है कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो उन्हें भाजपा के कुशासन से बचा सकती है। अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मैं इस दिन का काफी समय से इंतजार कर रहा था और यह दिन आज आ गया है। आज मुझे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता स्वीकार करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे उस पार्टी के सिपाही के रूप में काम करने का अवसर मिल रहा है जिसके नेताओं ने मुख्य रूप से स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया है। पार्टी से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, मैं उनका पूरी निष्ठा से पालन करने का प्रयास करूंगा। यह भी पढ़ेंः-अखिलेश ने कहा- सफल होगी सपा की पीडीए यात्रा, बीजेपी पर साधा निशाना विनोद राय के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से भगवती यादव, शहजाद अहमद, माधव राम शास्त्री सेवानिवृत्त जिलाधिकारी, दिनेश मिश्र, इरफान खान, हरेंद्र सिंह, राम रतन यादव, वीरेंद्र सिंह, पीसी चौबे, केएन सिंह यादव शामिल थे। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)