spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, भारत...

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे

चंडीगढ़ः कांग्रेस के वारिष्ठ नेता व सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जालंधर से सांसद संतोख सिंह को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह फिल्लोर के पास दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत विर्क अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है। उनकी पार्थिव देह को फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता अस्पताल पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें..Himachal Earthquake: हिमाचल में फिर कांपी धरती, 8 मिनट में दो बार लगे भूकंप के झटके

वहीं सांसद संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ‘संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा नुकसान है। शोक की इस घड़ी में, उनके परिवार, मित्र और समर्थकों के प्रति मेरी शोक संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’

बता दें कि संतोख सिंह चौधरी पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री संतोख सिंह 2014 और 2019 में जालंधर से चुनाव जीते थे। इसके अलावा साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष रहे। जबकि 2002 में फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें