प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीएम भूपेश बने स्टार प्रचारक

बघेल

रायपुर: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था।

ये भी पढ़ें..HP Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारों की लिस्ट, सोनिया-खड़गे...

हिमाचल प्रदेश चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई। उसके बाद से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होने हैं। इस बीच 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए सूची जारी कर दी गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश का भी नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है कि लगातार हाईकमान का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश पर बढ़ता जा रहा है। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, भूपेश बघेल स्टार प्रचारक बनाये जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में वे सीनियर ऑब्जर्वर थे अब स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से उनकी रणनीति और आक्रामक शैली का फायदा पार्टी को मिलेगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…