Sunday, October 27, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeटॉप न्यूज़कांग्रेस नेता व MP राजीव सातव का कोरोना से निधन, राहुल ने...

कांग्रेस नेता व MP राजीव सातव का कोरोना से निधन, राहुल ने जताया दुख

मुंबई: कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व राज्यसभा सदस्य राजीव सातव (46) का रविवार सुबह पुणे स्थित जहांगीर अस्पताल में निधन हो गया। पिछले 23 दिनों से राजीव सातव इसी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे और उनका उपचार जारी था।

जानकारी के अनुसार राजीव सातव 25 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पुणे स्थित अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। राजीव सातव की कोरोना रिपोर्ट बाद में निगेटिव होने की जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी थी। लेकिन कोरोना की वजह से उनके कई अंग शिथिल हो गए थे। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही थी लेकिन रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि राजीव शंकरराव सातव पूर्व मंत्री रजनी सातव के बेटे थे। राजीव सातव 2014 में हिंगोली संसदीय सीट से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2020 में राजीव सातव को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस पार्टी की ओर से राजीव सातव को गुजरात राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी। राजीव सातव के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, राज्य के पीडब्ल्यू मंत्री अशोक चव्हाण, राज्यमंत्री विश्वजीत कदम, शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

राहुल ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी सांसद राजीव सातव के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते इसे बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि मित्र सातव का निधन मेरे और पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य राजीव सातव को राहुल गांधी के करीबियों में गिना जाता था। सातव का पुणे में आज निधन हो गया। 46 वर्षीय सांसद 22 अप्रैल से कोरोना से संक्रमित थे।

यह भी पढ़ेंः-कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच खुले गंगोत्री धाम के कपाट

राहुल गांधी ने राजीव सातव की फोटो साझा करते हुए ट्वीट संदेश में कहा, “मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के निधन का बहुत दुख है। वह विशाल क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को मूर्त रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार।”

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें