असम विस चुनावः कांग्रेस ने पहले दो चरण के लिए घोषित किए 40 उम्मीदवार, देखें सूची

49

गुवाहाटी: असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव के मद्देनजर असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एआईसीसी) ने शनिवार मध्य रात्रि लंबी जद्दोजहद के बाद 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, उप नेता प्रतिपक्ष रकीबुल हुसैन के नामों की घोषणा की गयी है।

सूची जारी होने के बाद से टिकट से वंचित उम्मीदवारों के समर्थकों की ओर से विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी हो गया। इसे देखते हुए ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने देर रात को नई दिल्ली में सूची जारी की।

सूत्रों के अनुसार रविवार को राज्य में कांग्रेस के टिकट से वंचित उम्मीदवारों के समर्थक विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने महागठबंधन के तहत 126 सीटों में से एआईयूडीएफ को 21 तथा तीन पर मित्रवत मुकाबला, 04 सीट वामपंथियों के लिए, 02 सीट अन्य एक पार्टी के लिए तथा 12 सीट बीपीएफ के लिए कांग्रेस ने छोड़ा है।

वहीं, अगप से टिकट न मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत भी कांग्रेस वाले गठबंधन में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों अगप से तल्खी के बाद अलग अगप (प्र) नाम से पार्टी बनायी थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस महागठबंधन में अगप (प्र) के नाम से प्रफुल्ल कुमार महंत शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-तिब्बत की आजादी से ही जुड़ा है भारत का विकास और सुरक्षा

घोषित उम्मीदवारों की सूची

  1. ढेकियाजुली से बेनुधर नाथ
  2. बरसोला से राम प्रसाद
  3. तेजपुर से डॉ. अनुज कुमार मेच
  4. रंगापारा से अभिजीत हजारिका
  5. सोतिया से प्राणेश्वर बसुमतारी
  6. बिश्वनाथ से अंजन बोरा
  7. गोहपुर से रिपुन बोरा
  8. बटद्रवा से सिबामोनी बोरा
  9. रूपोहीहाट से मु. नुरुल हुदा
  10. सामागुरी से रकीबुल हुसैन
  11. कलियाबर से प्रसांत कुमार सैकिया
  12. सरूपथार से रोजलीना तिर्की
  13. गोलाघाट से बिटुपन सैकिया
  14. खुमटाई से बिस्मिता गोगोई
  15. देरगांव (एससी) से बानी हजारिका
  16. जोरहाट से राणा गोस्वामी
  17. माजुली (एसटी) राजीब लोचन पेगु
  18. मोरियानी से रूपज्योति कुर्मी
  19. टियोक से पल्लबी गोगोई
  20. आमगुरी से अंगकिता दत्ता
  21. नाजिरा से देवव्रत सैकिया
  22. माहमारा से सूरज दिहिंगिया
  23. सोनारी से सुशील कुमार सूरी
  24. थाउरा से सुशांत बरगोहाईं
  25. शिवसागर से सुब्रमित्र गोगोई
  26. बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा
  27. लखीमपुर से डॉ जॉय प्रकाश
  28. धेमाजी (एसटी) से सेलेन सोनोवाल
  29. जोनाई (एसटी) से डॉ हेमा हरि प्रसन्ना पेगू
  30. मोरन से प्रांजल घटोवार
  31. डिब्रूगढ़ से राजकुमार निलानेत्र नेउग
  32. लाहोवाल से मनोज धनोवर
  33. दुलियाजान से ध्रुब गोगोई
  34. टिगखांग से एतुवा मुंडा
  35. नाहरकटिया से प्रणती फुकन
  36. चाबुआ से अजय फुकन
  37. डिगबोई से सिबनाथ चेतिया
  38. मार्घेरिटा से मनोरंजन बरगोहाईं
  39. दुमदुमा से दोमा दुर्गा भूमिज
  40. सदिया से लखिन चंद्र चेतिया