प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन कियाः प्रियंका गांधी

प्रतापगढ़ः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को रामपुर खास सीट से पार्टी की प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के पक्ष में लालगंज के इंदिरा चैक में जनसभा की और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की। प्रियंका ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया है। चुनावी जीत या हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है, कम से कम महिलाएं लड़ तो रही हैं। कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने इंदिरा गांधी की मूर्ति है। हमें गर्व है। मोना, हर जगह हमारे साथ रही हैं। रामपुर खास में प्रेमभरा स्वागत देखकर मैं बहुत खुश हूं। आज महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या क्या है। आज सरसों तेल 220 रुपये लीटर बिक रहा है। भाजपा सरकार में कितनों को रोजगार मिला। दुकानदारों को सरकार ने क्या दिया। किसान छुट्टे जानवर से परेशान हैं। किसान, नौजवान और बहनें सब परेशान हैं। मोदी ने कहा था कि 70 लाख रोजगार देंगे, लेकिन बेरोजगारी बढ़ गयी है। देश के सबसे ज्यादा नौजवान यूपी में हैं। यूपी का विकास पांच सालों में रुक गया है। भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन काम नहीं किया। धर्म और जाति के आधार पर वोट लेकर सरकार बनाने वाले आपके लिए क्या करेंगे। चुनाव आने पर धर्म और जाति की बात करते हैं। जज्बातों के सहारे सत्ता में रहने पर यही होता है।

ये भी पढ़ें..सीएम योगी आदित्यनाथ का वार, कहा-डकैतों व आतंकियों की समर्थक पार्टी...

प्रियंका ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। चुनावी जीत या हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है, कम से कम महिलाएं लड़ तो रही हैं। भाजपा की सारी नीतियां बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। किसानों के गोबर खरीदे जा रहे हैं, जिससे गोबर गैस बनाई जाती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही बिजली का बिल भी आधा किया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यहां काम करने के अनेक मौके हैं। सबकी अलग-अलग क्षमताएं हैं। यह सब होते हुए आज की परिस्थितियों को देखकर बहुत दुख होता है। यहां नौजवान बेरोजगार हैं, 12 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन पांच साल में उन्हें भरा नहीं गया। क्या उत्तर प्रदेश में इस सरकार को 12 लाख योग्य नौजवान नहीं मिले।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)