Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डकांग्रेस को मिली बड़ी राहत, बैंक खातों से हटा प्रतिबंध

कांग्रेस को मिली बड़ी राहत, बैंक खातों से हटा प्रतिबंध

नई दिल्लीः कांग्रेस (Congress) के बैंक खातों पर लगी रोक हटा दी गई है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में सुनवाई होने तक कांग्रेस पार्टी के खातों पर लगी रोक बुधवार तक के लिए हटा दी गई है।

बीजेपी पर लगाए आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि मोदी सरकार के इशारे पर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। माकन ने कहा कि देश में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो गया है। मुख्य विपक्षी दल के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी का अकाउंट लॉक कर दिया गया है।

माकन ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाने चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने खातों में जो असंवैधानिक कॉरपोरेट बॉन्ड जमा कराए हैं, वह सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक असंवैधानिक हैं। हमारे खातों में श्रमिकों द्वारा ऑनलाइन दान के माध्यम से जुटाया गया धन है। इनकम टैक्स और मोदी सरकार इसे कैसे फ्रीज कर सकती है? इस कदम से साफ है कि हमारे देश में अब लोकतंत्र नहीं रह गया है। ऐसा लगता है कि देश में ‘एक दलीय व्यवस्था’ लाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-कर्नाटक के बजट पर बवाल, मुख्यमंत्री के इस ऐलान से बढ़ी खींचतान

माकन ने कहा कि हमें 31 दिसंबर 2019 तक अपना हिसाब-किताब जमा करना था, लेकिन हम थोड़ा लेट हो गए। इस कारण हमारे खाते सील कर दिये गये। 2018-19 चुनाव का समय था, जिसमें कांग्रेस ने 199 करोड़ रुपये खर्च किये। इसमें हमारे विधायकों और सांसदों ने सिर्फ 14 लाख 40 हजार रुपये नकद जमा किये थे, जो उनका वेतन था। इसके चलते कांग्रेस पर 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें