राजनीति Featured

Congress Candidate List: मनोज तिवारी को टक्कर देंगे कन्हैया कुमार , कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट

blog_image_661c125586afc

Congress Candidate List, नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी (Congress) ने आगामी लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024) के लिए दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ रही है। कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है जिसके लिए पार्टी ने आज उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी नेता जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक सीट से, छात्र राजनीति से उभरे कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी के खिलाफ उतारा है। इसके अलावा उदित राज को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट दिया गया है। उदित राज 2014 से 2019 के बीच इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को जालंधर से उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः-राज्य दिवस मनाने के खिलाफ मुखर हुए शुभेंदु अधिकारी, कही ये बात

इसके अलावा अमृतसर से गुरजीत सिंह अजिला, फतेहपुर साहेब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत महेंद्र सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, पटियाला से धर्मवीर सिंह गांधी को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट से उज्जवल रेवती रमण सिंह को टिकट दिया गया है। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)