Haryana Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जुलाना से चुनाव लड़ेगी विनेश फोगाट

39
vinesh-phogat-and-bajrang-punia

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट को जींद की जुलाना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल समेत 31 लोगों के नाम शामिल हैं।

Congress Candidate List: जुलाना से चुनाव लड़ेंगी विनेश

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई से चुनाव लड़ेंगे, वहीं महिला पहलवान विनेश फोगट जींद जिले के जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। उदय भान होडल (एससी) और भुक्कल अपनी झज्जर (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगी। अन्य उम्मीदवारों में महेंद्रगढ़ से वरिष्ठ विधायक राव दान सिंह, लाडवा से मेवा सिंह, जहां से भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मैदान में उतारा है, फिरोजपुर झिरका से मम्मन खान, बहादुरगढ़ से राजिंदर सिंह जून, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः- विनेश और बजरंग ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ, कहा- बुरे वक्त में दिया है साथ

आज ही बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में हुई शामिल

बता दें कि पहलवान बजरंग पुनिया के साथ विनेश फोगट शुक्रवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गईं। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। फोगाट को पार्टी का टिकट मिला है, जबकि पुनिया को किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)