राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- तीन राज्यों की जीत न इतराए बीजेपी, लोकसभा में...

bjp-will-lose-in-lok-sabha-elections-ajay-rai   Congress, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि आज जहां भाजपा जीत का दंभ भर रही है, वहीं पिछली बार हमने तीन राज्यों में सरकार बनाई थी और लोकसभा चुनाव हार गए थे। विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से अलग होते हैं। कांग्रेस हारी है, इसके कारणों की समीक्षा की जा रही है लेकिन हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे।

कार्यकर्ताओं का नहीं टूटा मनोबल

अजय राय ने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव में भले ही हम हार गए हैं, लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में हम अच्छी स्थिति में हैं। हमारा केंद्रीय नेतृत्व हार के कारणों की समीक्षा कर रहा है। उसी के अनुरूप आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा नहीं है। हम अराजकता और देश को तोड़ने वालों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।' पत्रकारों को संबोधित करने से पहले उन्होंने प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उस बैठक में उन्होंने अधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हम पहले से दोगुनी गति से लड़ाई लड़ेंगे। सरकार की नीतियों और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। पोस्ट आते-जाते रहते हैं। हमें कांग्रेस के लिए दिन-रात काम करना है।' ताकि हम आने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य में अपनी छाप छोड़ सकें। यह भी पढ़ेंः-Himachal Pradesh: स्मार्ट सिटी बनने की ओर धर्मशाला, अब नहीं दिखेंगे कूड़े के ढेर उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों बीजेपी ने कांग्रेस को हराकर तीन राज्यों में बंपर जीत दर्ज की है। जिसमें कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सत्ता से बेदखल होना पड़ा पड़ा है, वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी ने दोबारा सरकार बना ली है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)