spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डBharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो के बाद अब 'भारत न्याय यात्रा' पर...

Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो के बाद अब ‘भारत न्याय यात्रा’ पर निकलेंगे राहुल गांधी, जानें पूरी डिटेल

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra, नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की तरह राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को आर्थिक- सामाजिक न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है।

राहुल की भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक होगी, जो 14 जनवरी 2024 से 20 मार्च तक चलेगी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस रैली का शंखनाद होगा। इसमें सभी नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘कल कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है और नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस रैली में सभी राज्यों से कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। यह 14 राज्यों से गुजरते हुए करीब 6,200 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही का मुद्दा उठाया है। ‘भारत न्याय यात्रा’ का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है।

ये भी पढ़ें..अखिलेश प्रसाद बोले, बिहार में कांग्रेस गठबंधन के साथ लड़ेगी चुनाव

इन राज्यों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

इस मेगा यात्रा में बसों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके जरिए 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर किया जाएगा। 6200 किलोमीटर की इस यात्रा में कांग्रेस जिन राज्यों को कवर करेगी उनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा शामिल हैं। इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए बस भी होगी। इसके अलावा यात्रा में शामिल नेता समय-समय पर कुछ देर के लिए पैदल भी चलेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें