कांग्रेस ने घोषित की 28 उम्मीदवारों की एक और सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

0
3039
Congress flag.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें पांचवे और छठवें चरण के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी 28 उम्मीदवारों की सूची में 10 महिलाओं के भी नाम शामिल हैं। पार्टी द्वारा सूची के अनुसार अमेठी से भाजपा के संजय सिंह के खिलाफ पार्टी ने आशीष शुक्ला को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने गौरा से सतेंद्र दुबे की जगह पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को टिकट दिया है और मनकापुर में कमला सिसौदिया के स्थान पर संतोष कुमारी को टिकट दिया है। पडरौना में, कांग्रेस ने मोहम्मद जाहिद्दीन को मैदान में उतारा है। जिन दस महिलाओं को टिकट दिया गया है उनमें हंडिया से रीना देवी बिंद, मेजा से माधवी राय, करछना से रिंकी पटेल, कटेहरी से निशात फातिमा, बांसगांव से पुनम आजाद, बलहा से किरण भारती, चिल पार से सोनिया शुक्ला और घोसी से प्रियंका यादव शामिल हैं। महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है।

ये भी पढ़ें..UP Election: सपा के लिए वोट मांगेंगी सीएम ममता बनर्जी, वर्चुअल जनसभा को करेंगी संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले घोषणा की थी कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा और उन्होंने नारा दिया था- लड़कियां लड़ सकती हैं। प्रियंका ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए कहा था, हम उन लोगों को मौका देना चाहते थे जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए असली लोगों को उनके कारण लड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने की जरूरत है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)