Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशकांग्रेस ने शिवराज पर लगाए महिला प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र के...

कांग्रेस ने शिवराज पर लगाए महिला प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र के आरोप, पूछा ये सवाल

भोपालः कांग्रेस महामंत्री एवं प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार से प्रश्न करते हुए पूछा है कि क्या कारण है कि मध्य प्रदेश में अकारण ही महिला अधिकारियों को मैदानी जवाबदारी से हटाया जा रहा है। सरकार स्पष्ट करें की मैदानी कार्यों में पदस्थ यह महिला अधिकारी किन कारणों से हटाई जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश महिला अत्याचार में अग्रणी पायदान पर है। मध्यप्रदेश में महिला अत्याचारों पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे में कलेक्टर, एसपी सीएसपी आदि पदों पर महिलाओं की तैनाती होने से महिला अत्याचार पर अंकुश लगने की संभावना रहती है। फिर क्यों और किन कारणों से महिला अधिकारियों को आए दिन इन नियुक्तियों से हटाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से प्रश्न किया है कि जिन एसपी साहिबा वाहनी सिंह द्वारा करवा चौथ जैसे त्यौहार पर अपने कर्तव्य और फर्ज एक साथ निभाते हुए अपने प्रशासनिक दायित्व का निर्वाहन किया, शिवराज सिंह चौहान खुद ट्वीट कर तारीफ करते हैं। ऐसी वाहिनी सिंह को एसपी पद से क्यों हटा गया, क्या कारण थे? गुना में अपने दायित्व का शक्ति से निर्वहन करने वाली सीएसपी नेहा पच्चीसिया जिसका स्वयं मुख्यमंत्री ने सम्मान किया हो, उनका ट्रांसफर भी अकारण कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी ने अफगानिस्तान को दिया ये भरोसा, राष्ट्रपति गनी ने अदा किया शुक्रिया

दुर्गेश शर्मा ने कहा कि क्या महिला अधिकारियों के प्रति एक सोची-समझी रणनीति के तहत शिवराज सरकार में कार्रवाई की जा रही है। क्या शिवराज सरकार को महिला कर्मचारियों से शराब बिकवा ना उचित लगता है। पर एक प्रशासनिक जवाबदेही के साथ में कार्य करवाना उचित नहीं लगता। क्या महिला प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है शिवराज सरकार?

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें