दिल्ली में कांग्रेस-आप में सीट बंटवारे को लेकर सहमति, पंजाब में नहीं बनी बात

12

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कर दी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस को तीन सीटें दी गई हैं। पंजाब को लेकर दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ, लेकिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी को एक लोकसभा सीट दी गई है। वहीं, कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटें हैं। इनमें से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। कांग्रेस तीन सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

इन स्टेट की सीटों पर सहमति

इसके साथ ही कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया। पंजाब और चंडीगढ़ को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई। दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा में कांग्रेस नौ सीटों पर और आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें-वित्त मंत्री ने कहा- पीएम मोदी के विजन के अनुरूप होगा इस बार का बजट

नेताओं ने क्या कहा?

वहीं कुरुक्षेत्र सीट से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। गुजरात में भी कांग्रेस 26 में से 24 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और दो सीटें आम आदमी पार्टी को दी गई हैं, जिनमें से भरूच और भावनगर में आप चुनाव लड़ेगी। गोवा में भी दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा की 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है और एक सीट आम आदमी पार्टी को दी गई है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि AAP शुरू से ही इंडिया गठबंधन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रही है। हम इंडिया अलायंस की सफलता के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ बातचीत करने और सीटें साझा करने में समय लगा। लेकिन, आप शुरू से ही यह स्पष्ट करती रही है कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)