दुनिया

BRICS सम्मेलन में Chandrayaan-3 की सफलता पर भारत को बधाइयों का तांता, PM ने दिया धन्यवाद

chandrayaan3 Chandrayaan-3: जोहान्सबर्गः दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता पर भारत को बधाइयों का तांता लग गया। बाद में अपने संबोधन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को धन्यवाद दिया। भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस समय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हैं। जोहान्सबर्ग से चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद उन्होंने भारत की जनता को संबोधित किया और इसरो प्रमुख को फोन कर बधाई दी। भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता के बाद दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ज्यादातर नेता पीएम मोदी से मिलकर उन्हें मिशन की सफलता पर बधाई दे रहे थे। इसमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल थीं। चंद्रयान मिशन की सफलता से प्रधानमंत्री मोदी भी काफी उत्साहित दिखे। प्रधानमंत्री ने मिशन की सफलता पर दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय के उत्साह की भी सराहना की। ये भी पढ़ें..Google Doodle Chandrayaan-3: गूगल ने बनाया डूडल, खास अंदाज में दी... उन्होंने ट्वीट किया कि वह जोहान्सबर्ग में भी चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता का उत्साह महसूस कर रहे हैं। भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के समुदाय का उत्साह देखकर खुशी होती है। शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) कल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। यह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत ने वहीं लैंडिंग की जहां उसका लक्ष्य था। हमने लैंडर को उबड़-खाबड़ सतह पर सफलतापूर्वक उतारा। यह भारत के वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया भर से हमें बधाई संदेश मिले हैं। मैं अपने वैज्ञानिकों और देशवासियों की ओर से इसके लिए आपको धन्यवाद देता हूं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)