शाकाहारी चीजों के सेवन से पूरी करें प्रोटीन-विटामिन की कमी

0
62

नई दिल्लीः बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिन लोगों ने चिकन को सेवन बंद कर दिया है। उन्हें परेशान होने की जरूरत नही है चिकन से मिलने वाले विटामिन और मिनरल की फरपाई आप शाकाहारी चीजों के सेवन से कर सकते हैं। चिकन का सेवन अधिकतर लोग प्रोटीन के लिए करते हैं। लेकिन बर्ड फ्लू वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पोल्ट्री फार्म बंद कर दिये गये है। जिससे यह मार्केट में उपलब्ध नही हो पा रहा है और कई लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए भी इसके सेवन से परहेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में हुआ वैक्सीनेशन अभियान की शुभारम्भ, सीएम शिवराज बोले ये बात

आप शाकाहारी चीजों के सेवन से भी प्रोटीन और विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इनमें सबसे पहले आती हैं हरी पत्तेदार सब्जियां। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन और आयरन मिलता है। जिससे आप सेहतमंद बने रह सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर चना स्वास्थ्य के लिए काफी हितकर होता है। चने के सेवन से न केवल प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा की पूर्ति होगी। बल्कि आप दिनभर ऊर्जावान भी बने रहेंगे।

दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। कई मायनों में दालों को चिकन या मांस का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। चिकन से आपको प्रोटीन तो मिलता है लेकिन वजन में इजाफा होने लगता है। लेकिन दाल के सेवन से आपका वजन नियंत्रित रहता है। पनीर में भी प्रोटीन सर्वाधिक मात्रा में मिलती है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी मिलता है। जो शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है। कद्दू के बीज में भी प्रोटीन मिलता है जो आपको फिट रखने में मददगार साबित होता है। राजमा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह आपको प्रोटीन प्रदान करने के साथ ही वजन कम करने में भी मदद कर सकता है।