Featured मनोरंजन

महाकाल के दर्शन कर भावुक हुईं कॉमेडियन Bharti Singh, सामने आया ये बड़ा कारण

Bharti Singh: भारती सिंह भारत की सबसे मशहूर महिला कॉमेडियन हैं, जो अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच भारती सिंह एक बार फिर से चर्चा में आई है। भारती सिंह इंदौर में आयोजित डांस आडिशन में शामिल होने आईं थी। इस दौरान कॉमेडियन भारती सिंह निंबोदिया गुरुवार को 12 साल के लंबे अंतराल बाद महाकाल मंदिर आईं और भस्म आरती दर्शन के दौरान उनके आंसू छलक पड़े। भारती सिंह ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा कि, '12 साल बाद मंदिर आई तो यहां का दृश्य देख अभिभूत हो गईं, स्वर्ग जैसा सुंदर मंदिर परिसर बन गया है। तब भी आंखों से आंसू नहीं रुके थे। मन में बहुत सारी चीजें थी, सोचा था बाबा महाकाल से बहुत कुछ मांगूंगी, लेकिन जब उनको देखते हैं तो देखते ही रह जाते हैं, मांगना तो भूल ही जाते हैं। Naimisharanya: चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री हम टीवी वाले 15 मिनट एक जगह नहीं बैठ सकते और आज 2 घंटे तक लगातार बैठकर भगवान महाकाल का श्रृंगार देखा और आरती भी की। भारती सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, बारह साल बाद मंदिर को इतने सुंदर रूप में देखकर मन प्रसन्न हो गया। जिसने भी ये काम किए हैं, उनको धन्यवाद। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारती सिंह कैसे भगवान महाकाल के दर्शन करती दिखाई दे रही हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)