बरसात में छाता लेकर निकले DM, गोबर खरीद की हकीकत देखने पहुंचे गौठान

47

रायपुरः कोरबा के कलेक्टर संजीव झा ने शुक्रवार को बरसते पानी में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान में पहुंचकर गोबर खरीद, वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण शेड और निर्मित वर्मी कंपोस्ट का भी जायजा लिया।

ये भी पढ़ें..

कलेक्टर ने गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों की संख्या, रोजाना गोबर खरीद की मात्रा एवं पशुओं की देखभाल से संबंधित जानकारी गौठान प्रभारी से ली। कलेक्टर ने गौठान में महिला समूहों से बात करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गोकुल नगर गौठान में निरीक्षण के दौरान गोठान में मवेशियों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में गौठान के चरवाहा से भी जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान में रोजाना गोबर खरीद करने और गोबर को खुले में नहीं रखने के निर्देश गौठान प्रभारी को दिए।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…