देश Featured

Weather Update: रांची में ठंड ने दी दस्तक, पारा गिरने से बढ़ने लगी सिहरन

रांची: राजधानी रांची में नवंबर महीने के पहले सप्ताह से ही ठंड का एहसास ज्यादा होने लगा है। सुबह और शाम को सिहरन बढ़ गई है। सुबह से ही कोहरा और धुंध छा रहा है। दिन में भी तेज धूप नहीं खिल रही है। आंशिक रूप से बादल छाए रह हैं। 10 नवंबर तक रांची का पारा 11 से 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

पिछले पांच दिनाें से रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हाे गई है। रात का तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया है और दिन में भी 26 से 27 डिग्री पर आ गया है। अचानक ठंड बढ़ने से लोग घर और बाजार में जैकेट, स्वेटर और टोपी में नजर आने लगे हैं।

ये भी पढ़ें..CM हेमंत सोरेन को ED के समन के बाद विधायकों की बैठक, कल रांची में हल्ला बोल रैली

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह तक सुबह में धुंध और कोहरा रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। चार नवंबर तक रांची और आस पास अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम 15 से 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। साल 2020 और साल 2021 में आठ नवंबर काे रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था जबकि साल 2019 में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…