सीएम योगी की अखिलेश को दो टूक, बोले-जो चाचा का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा

0
98

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ पूर्व की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिवपाल बेचारा प्रदेश का नेता था, अब सोफे के हैंडल पर बैठ रहे हैं। जो चाचा का नहीं हुआ, वो जनता क्या होगा। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव 12 बजे उठते हैं। एक बजे कोई शिवपाल जैसा विद्वान व्यक्ति आकर समझाता है। करहल में भी मुलायम सिंह यादव जानते हैं कि क्या होने वाला है। मुलायम सिंह करहल में किसी प्रत्याशी का नाम नहीं लेते हैं और कहते हैं जो जनता तय करे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो चरणों में 113 सीटों पर चुनाव हुआ, अखिलेश कह रहे तीन सौ सीटों पर जीत गये हैं। वो दिन में सपना देखने वाले नेता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में जो हमने कहा, वो कर के दिखाया। रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे। ये काम कोई कर सकता था, यह हम ही कर सकते थे। बीमारी से नहीं मरने देंगे और भुखमरी से भी मृत्यु नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें..टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेलने के बाद आवेश खान ने बयां की अपने दिल की बात…

उन्होंने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना आत्मनिर्भर भारत का आधार बनी है। दीप उत्सव जो हुआ और आगे होली में मथुरा वृंदावन में पुष्प होली होगी। काशी की देव दीपावली देखिये। अपनी पहचान को हम किस रूप में आगे बढ़ाते हैं, इसका आदर्श बन रहा है उत्तर प्रदेश। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवान बाहर जाते थे तो पहचान छुपाते थे। नाम लेंगे तो आजमगढ़ का नाम आयेगा, अब हम दावे के साथ कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश का नाम लेते हुए उसको गर्व मिलेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)