प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन कर मांगी देश की सुख समृद्धि

बलरामपुरः जनपद के दो दिवसीय दौरे पर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री इसके उपरांत मंदिर परिसर में संचालित गोशाला पहुंचे। उन्होंने गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। फिर मंदिर कार्यालय में भाजपा नेताओं से मुलाकात कर विकास कार्यों की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री जनपद सिद्धार्थनगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के लिए शक्तिपीठ मंदिर से निकले। इसके पहले मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए जनपद के उतरौला तहसील क्षेत्र के पालापुर बाढ़ राहत केंद्र पर पहुंचे थे। वहां राहत सामग्री का वितरण करते हुए उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से उनका हाल जाना था।

यह भी पढ़ें-65 प्रतिशत लोग पंजाब के मुख्यमंत्री के काम से संतुष्ट नहीं…

बाद में फिर मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण करते हुए शक्तिपीठ मंदिर पहुंचे थे। यहां रात्रि विश्राम के उपरांत शनिवार को मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुए। शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन का संचालन गोरक्षपीठ के द्वारा किया जाता है। सीएम योगी के गोरक्ष पीठ के महंत होने के नाते यहां की व्यवस्था भी इन्हीं के पास है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)