Home उत्तर प्रदेश Janmashtami 2024: CM योगी करेंगे 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ

Janmashtami 2024: CM योगी करेंगे 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ

cm-yogi-called-the-manifesto-of-congress

Janmashtami 2024 , मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त को 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ब्रजवासियों को बरसाना रोपवे और यमुना क्रूज समेत 137 परियोजनाओं की सौगात देंगे। अगले दिन जन्माष्टमी पर वह जन्मस्थान के दर्शन करने के बाद यहां से रवाना होंगे। यह जानकारी बुधवार शाम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने दी।

25 अगस्त को मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास द्वारा इस बार 5251वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त की शाम मथुरा पहुंचेंगे।

परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 अगस्त की शाम को डैम्पियर नगर स्थित पंचजन्य सभागार परिसर में आकाश में विशाल गुब्बारा छोड़कर 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 मुख्य मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

583 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रजवासियों के लिए 583 करोड़ की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि कई सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इसमें बरसाना रोपवे, यमुना में क्रूज, पचजन्य सभागार, मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन तहसील भवन, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का चौड़ीकरण, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद स्मारक सभागार, मथुरा डींग रोड फोरलेन, मथुरा वृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः- रामायण में राम की भूमिका के लिए क्यों चुना रणबीर को, मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा

सांसद हेमा मालिनी करेंगी नृत्य

इस दौरान सांसद हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुति देंगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुख्यमंत्री जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाकर दर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री 26 अगस्त को जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे और मथुरा से रवाना होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version