प्रदेश उत्तर प्रदेश

Jhansi की नीलम सारंगी को CM योगी करेंगे सम्मानित, इस अभिनव पहल के लिए मिला सम्मान

neelam-sarangi झांसीः योगी सरकार स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राज्यस्तरीय नवदेवी सम्मान समारोह करने जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय निदेशालय नगर विकास विभाग ने राज्य के अलग-अलग निकायों से महिलाओं का चयन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इन महिलाओं को सम्मानित करेंगे। राज्य के अलग-अलग निकाय क्षेत्रों से नौ कैटेगरी में ऐसी महिलाओं का चयन किया गया है जो स्वच्छता में अभिनव प्रयोग या विशेष प्रयासों से सहयोग कर रही हैं। प्रत्येक कैटेगरी में चार महिलाओं को चयनित किया गया है। झांसी नगर निगम क्षेत्र की नीलम सारंगी को वेस्ट टू वेल्थ कैटेगरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

झांसी की नीलम सारंगी ने दिया ‘बेकार को आकार’

झांसी की रहने वाली नीलम सारंगी ने ’’बेकार को आकार’’ नाम से अभिनव पहल करते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का काम किया है। उन्होंने अपने घर और परिचित के लोगों को घर में बेकार पड़ी कूड़े-कबाड़ की चीजों के साथ अभिनव प्रयोग किया। उन्होंने झांसी नगर निगम के साथ मिलकर इन चीजों से नवीन चीजों का निर्माण करना लोगों को सिखाया। नगर निगम झांसी के कई पार्कों में कबाड़ की चीजों से सुंदरीकरण किया गया और सेल्फी पॉइंट का निर्माण भी कराया गया। जोकि बेहद आकर्षक लग रहे हैं। ये भी पढ़ें..विश्व के 20 सबसे अमीर देशों में कराई जा रही जबरन... इसके साथ ही कबाड़ और घरेलू ठोस वेस्ट के उपयोग से कई तरह की चीजों का निर्माण किया जा रहा है। नीलम सारंगी ने बताया कि ‘बेकार को आकार’ के माध्यम से उन्होंने कूड़े-कबाड़ की चीजों को लेकर प्रयोग शुरू किया था, जिसमें उन्हें सफलता मिली। अब नगर निगम के साथ मिलकर वह पार्कों और कई स्थानों पर यह सफल प्रयोग कर रही है। राज्यस्तरीय सम्मान के लिए चयनित होने पर नीलम सारंगी काफी खुश हैं और इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार भी जताया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)