spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: CM योगी पहुंचे अयोध्या, मंदिर निर्माण का जायजा लेने से...

UP News: CM योगी पहुंचे अयोध्या, मंदिर निर्माण का जायजा लेने से पहले किए रामलला के दर्शन

cm-yogi-adityanath-ayodhya

अयोध्याः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री रामलला के दर्शन किये। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण से जुड़े अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिये। लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के नेता और दिगंबर अखाड़े के महंत रामचन्द्रदास जी महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर सरयू तट पर स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर समाधि स्थल के व्यवस्था प्रबंधक आचार्य नारायण मिश्र, पुजारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। जिलाधिकारी नीतीश कुमार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। उल्लेखनीय है कि परमहंस रामचन्द्र दास जी महाराज ने 1950 में श्रीराम जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना को लेकर जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। जिला अदालत ने पूजा करने की इजाजत दे दी। मुस्लिम पक्षकारों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की। हाई कोर्ट ने जिला अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें..PM Jan Dhan Yojana: 9 साल में जन धन खातों की…

दिगंबर अखाड़े में बैठक हुई, जिसमें श्री राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए जनजागरण किया जाएगा। 1985 के अक्टूबर माह में परमहंस जी ने जनजागरण अभियान के लिए छह राम-जानकी रथों का पूजन कर उन्हें अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। परमहंस जी ने अयोध्या में घोषणा की थी कि ’यदि 1 फरवरी 1989 तक श्रीराम जन्मभूमि का ताला नहीं खोला गया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।’ इसी बीच 8 मार्च 1989 को श्री राम मंदिर का ताला खोल दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें