जनता की मंशा के अनुरूप काम करेगी सरकार, निकाय चुनाव में प्रचंड जीत पर बोले CM योगी

0
29

cm-yogi-adityanath

लखनऊः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सरकारी मशीनरी के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार से उन्होंने भाजपा (BJP) को प्रचण्ड जीत दिलाई है, उनकी मंशा के अनुरूप उनकी सरकार काम करेगी। निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में प्रचण्ड जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय पर जश्न मनाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह समेत अन्य नेता एकत्रित हुए।

इस अवसर पर अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा (BJP) ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। सभी 17 नगर निगमों में पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफलता हासिल की है। अयोध्या, मथुरा वृंदावन और शाहजहांपुर नए नगर निगम (Nagar Nigam) बने हैं। अयोध्या और मथुरा में पहले चुनाव हुआ था लेकिन शाहजहांपुर में पहली बार चुनाव हुआ है। उन्होंने कहा कि 200 नगर पालिकाओं में 199 में चुनाव हुए हैं। 2017 की तुलना में नगर पालिकाओं में दोगुने से भी ज्यादा भाजपा (BJP) ने जीत दर्ज की है। नगरीय सुविधाओं से आच्छादित करने के अभियान के तहत नगर पंचायतों की संख्या भी बढ़ाई गयी है। नगर पंचायतों में भी भाजपा (BJP) को भारी बढ़त मिली है। नगर निगम पार्षदों के 1420 में लगभग पांच सौ जीती थी इस बार पार्षदी में भी दोगुने से अधिक जीतने जा रहे हैं। नगर पालिकाओं में भी भाजपा पिछले चुनाव की तुलना में दोगुना सीटों पर जीत दर्ज कर रही है।

ये भी पढ़ें..BJP में शामिल होने के बजाय चुना जेल जाना, जीत के…

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की दो विधानसभाओं में उपचुनाव हुए थे। दोनों ही सीटों पर भाजपा (BJP) गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। प्रदेश की जनता को इसके लिए मतदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। चार करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाताओं ने इस चुनाव में भागीदारी की। इतने बड़े चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूरी कर्मचारियों, अधिकारियों समेत पूरी सरकारी मशीनरी को धन्यवाद देता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि विकास सुशासन की जो उनकी मंशा है, उसे पूरा करने के लिए पूरी सिद्दत से पूरा करने के लिए कार्य करूंगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, मंत्री संजय निषाद, विजय बहादुर पाठक और संजय राय उपस्थित रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)