प्रदेश उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बोले-बाढ़ पीड़ितों की मदद को युद्ध स्तर पर जुट जाएं अधिकारी

बलियाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को संदेश दिया कि हर बाढ़ पीड़ित तक मदद पहुंचाने में युद्ध स्तर पर जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर जरूरतमंद के साथ 24 घंटे खड़ी है।

हवाई सर्वेक्षण के बाद माल्देपुर में मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेट वितरित करने के बाद प्रशासन और अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक बाढ़ पीड़ित तक सभी प्रकार की सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें-पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 2021: सब इंस्पेक्टर पद के लिए एडमिट...

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक पन्द्रह करोड़ लोगों को अन्न वितरित किया गया है। अब बाढ़ पीड़ितों को लाई, चना, गुड़, नमक, माचिस और तिरपाल आदि दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपील किया कि जरूरतमंदों तक इसे पहुंचाने में बिना भेदभाव जुट जायें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)