Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने कहा- कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय

सीएम योगी ने कहा- कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय

 

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि के माध्यम से हमारे किसान न केवल अपनी आजीविका कमाते हैं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान देते हैं। इसी दिशा में हम पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कुशीनगर में एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं। इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेती को रोजगार का अच्छा जरिया बना रही है। इसके जरिए हम पलायन कर रहे किसानों को वापस खेती से जोड़ रहे हैं।

केंद्र निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की मंशा है कि राज्य के किसानों को कृषि से जुड़ी हर तरह की जानकारी एक ही केंद्र पर मिले। कृषि विज्ञान केंद्र इस दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही देश की बागडोर संभाली, उन्होंने सबसे पहला काम किसानों के लिए किया। इसके लिए उन्होंने देश के किसानों को निःशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड की व्यवस्था प्रदान की।

यह भी पढ़ेंः-परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा का कार सवारों ने किया अपहरण, चार गिरफ्तार

योगी ने कहा कि आज देश के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मिल रही है और हर किसान को लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिल रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से दो करोड़ 62 लाख किसानों को सालाना छह हजार रुपये देकर सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारी सरकार ने खेती को किसानों के जीवन में बदलाव का माध्यम बनाया है। वहीं दूसरी ओर खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। भारतीय ज्ञान प्राचीन काल से ही इस तथ्य को स्वीकार करता आया है कि अच्छा स्वास्थ्य सदैव समृद्धि का माध्यम बनता है। इसी दिशा में कार्य करते हुए हमारी सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों को रसायन, उर्वरक और कीटनाशकों से मुक्ति मिलेगी। इससे उनका पैसा तो बचेगा ही, बीमारियों से भी बचाव होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें